अवैध शराब मामले में बिहार में 13 लोगों की गिरफ्तारी
समस्तीपुर जिले के काशीपुर में अवैध देशी शराब पीने के कारण शनिवार को चार महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत रविवार को हुई।
लगभग आधे दर्जन लोगों की स्थिति गम्भीर है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से विदेशी शराब की 90 बोतलें भी बरामद की गईं।
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
एक अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में समस्तीपुर में अवैध शराब की दुकानों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications