ईरान से रिहा हुए जर्मन पत्रकार बर्लिन पहुंचे (लीड-1)
जर्मनी सरकार के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि 'बिल्ड एम सोंटाग' समाचार पत्र के पत्रकार मर्कस हेलविग और जेन्स कोच रविवार सुबह सरकारी विमान से बर्लिन के तेगेल हवाई अड्डे पर उतरे।
इन पत्रकारों को पिछले साल 10 अक्टूबर को ईरान में पर्यटक वीजा पर प्रवेश करके कथित रूप से विभिन्न लोगों के साक्षात्कार लेने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था।
दोनों पत्रकार व्याभिचार और अपने पति की हत्या में शामिल होने के आरोप में जेल गईं शकीनेह मोहम्मदी अस्थियानी के बेटे और वकील का साक्षात्कार लेने का प्रयास कर रहे थे।
समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक इन पत्रकारों को जेल की सजा के बदले 50 करोड़ रियाद (48,400 डॉलर) की सजा सुनाई गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शनिवार को तेहरान पहुंचे जर्मनी के विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेल ने ईरान के राष्ट्रपति मेहमूद अहमदीनेजाद और ईरान में अपने समकक्ष अली अकबर सलेही और अन्य उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर दोनों पत्रकारों की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया।
पत्रकारों की रिहाई पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने खुशी व्यक्त की है।
मार्केल ने कहा, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मर्कस हेलविग और जेन्स कोच रिहा हो गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications