लीबिया में भारतीय सुरक्षित : निरूपमा राव
राव ने ट्विटर पर रविवार सुबह लिखा है, "लीबिया में भारतीय सुरक्षित हैं। दूतावास भारतीयों और भारतीय कम्पनियों से बराबर सम्पर्क में है।"
विदेश मंत्रालय के मुताबिक लीबिया में लगभग 18,000 भारतीय हैं।
लीबिया में पत्रकारों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन देश में विभिन्न स्रोतों से आई रपटों ने संकेत किया है कि शुक्रवार से जारी विरोध प्रदर्शनों में 80 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, खासतौर से लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेंगाजी में।
मिस्र एवं ट्यूनिशिया में हुई सफल क्रांतियों से उत्साहित हजारों की संख्या में लीबियाई नागरिक मुअमर गद्दाफी से कुर्सी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। गद्दाफी 41 वर्षो से सत्ता पर काबिज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications