चीन में महंगे हुए मकान
स्थानीय समाचार पत्र 'शंघाई डेली' ने नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिसटिक्स के हवाले से लिखा है कि चीन के करीब 70 प्रमुख शहरों में से 10 शहरों में मकानों की कीमतें पिछले एक साल में 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी हैं।
मकानों की कीमतों में सर्वाधिक वृद्धि हुनान प्रांत में 22 प्रतिशत हुई है। इसके बाद हैनान प्रांत के हैकू और सान्या में मकानों की कीमतों में 21.6 प्रतिशत और 19.1 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
शंघाई में मकानों की कीमतों में 1.8 प्रतिशत और बीजिंग में नए मकानों की कीमत 9.1 प्रतिशत बढ़ी है।
केवल क्वांगचो और नानचोंग में कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
मासिक आधार पर चीन के 70 में 60 शहरों में मकानों की कीमतों में वृद्धि हुई है।
चाइना रियल एस्टेट इंफोर्मेशन कार्पोरेशन के विशेषज्ञ स्काई सू ने कहा, "कीमतों में बदलाव को मापने के लिए नई विधि अपनाए जाने से पहले की तुलना में अब स्पष्ट स्थिति सामने आ रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications