अफगानिस्तान में 1 और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक की मौत
समाचार पत्र द डेली ट्रेलीग्राफ ने रक्षा बल के प्रमुख एंगस ह्यूस्टन के हवाले से लिखा है कि सैनिकों पर हमला उस वक्त हुआ जब वे दक्षिण-पूर्वी वली इलाके में गश्त पर थे। इस हमले में ऑस्ट्रेलिया के युवा सैनिक सैपर रोनाल्ड लारकॉम्ब की मौत हो गई।
पिछले कुछ सप्ताहों में अफगानिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों की यह दूसरी मौत है। अब तक अफगानिस्तान में तालिबानियों के हमले में 23 ऑस्ट्रलियाई सैनिकों की मौत हो चुकी है।
ह्यूस्टन ने रोनाल्ड को भरोसेमंद और नेतृत्व क्षमता युक्त सैनिक बताया। हमले में एक दुभाषिये की मौत पर भी उन्होंने चिंता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications