मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका तक फैली विरोध प्रदर्शन की आग

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लीबिया के कई शहरों में शनिवार को भी प्रदर्शन हुआ। विशेष तौर से लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेंगझई में प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक और आर्थिक सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पिछले तीन दिनों से हो रहे प्रदर्शन के दौरान अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं।

लीबिया के स्वतंत्र समाचार पत्र 'ओइया' की वेबसाइट के मुताबिक बेंगझई शहर में 20 प्रदर्शनकारियों तथा पूर्वी शहर डेरना में सात लोगों का शव बरामद किया गया है।

लीबिया के अधिकारियों ने हालांकि अभी मृतकों की संख्या को लेकर अपनी टिप्पणी नहीं दी है।

समाचार चैनल अल-अरबिया के मुताबिक शनिवार को लीबिया में इंटरनेट सेवाओं पर अचानक ही रोक लगा दी गई।

उधर, बहरीन के मनामा पर्ल चौक से शनिवार को सैन्य वाहनों को हटाने के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग एक बार फिर मनामा के पर्ल चौक पर जमा हुए।

बहरीन में प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के मारे जाने और घायल होने के बाद विपक्षी दल ने बातचीत में शामिल होने की घोषणा की थी। विपक्ष के इस फैसले के बाद अधिकारियों ने सैन्य वाहनों को चौक से हटाने का फैसला किया था।

यमन में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच रक्षा मंत्री ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि राजधानी सना में प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घायल प्रदर्शनकारियों का अभी भी इलाज किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इससे पहले शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि सना विश्वविद्यालय के एक 21 वर्षीय छात्र बसाम यासीन आबदु की प्रदर्शन के दौरान ही गोली लगने से मौत हो गई जबकि कई अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। विश्वविद्यालय के बाहर जमा हुए लगभग 1,000 प्रदर्शनकारियों और 300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान यह हादसा हुआ था।

कुवैत में शनिवार को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया गया। लोग अपने सामाजिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अल्जीरिया में पुलिस ने शनिवार को कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग मध्य अल्जीरिया में रैली निकालने की कोशिश कर रहे थे। लगभग 450 लोगों ने कॉनकोर्ड चौक तक पहुंचने का प्रयास किया। चौक तक जाने वाले मुख्य मार्गो पर हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+