प्रभाकरन की मां का निधन
श्रीलंकाई समाचार पत्र 'डेली मिरर' के अनुसार पार्वती पिल्लई का जाफना के वलवेतिथुरई अस्पताल में निधन हुआ। उन्हें पिछले महीने इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह हृदय रोग सहित कई बीमारियों से पीड़ित थीं। पूर्व सांसद एम.शिवाजीलिंगम ने इस खबर की पुष्टि की है।
प्रभाकरन की मां मलेशिया में रहती थीं और पिछले वर्ष उन्हें श्रीलंका लाया गया था। तभी से वह श्रीलंकाई सेना की निगरानी में थीं और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। वह कुछ दिनों तक कोलम्बो के एक लॉज में रहीं और उसके बाद अपने पैतृक गांव वलवेतिथुरई चली गई थीं।
ज्ञात हो कि प्रभाकरन मई 2009 में श्रीलंकाई सेना के हाथों मारा गया था और इसके साथ ही 25 वर्षो से चल रहा गृह युद्ध समाप्त हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications