उप्र में सड़क हादसा, पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत
हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में इलाहाबाद-कानपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार टैक्सी (टाटा मैजिक) वहां खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गई।
जिले के पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।
सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार लोग पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे और वाराणसी से धार्मिक यात्रा करके कानपुर जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications