जिबूती में प्रदर्शन, 2 मरे
जिबूती के गृह मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि शुक्रवार को शुरू हुए संघर्ष में एक प्रदर्शनकारी और एक पुलिस अधिकारी मारे गए। प्रदर्शन शनिवार सुबह भी जारी रहा।
ज्ञात हो कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इस्माइल उमर ग्युल्लेह को सत्ता छोड़ने के लिए पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे जबकि जवाब में प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थर फेंके। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग के हवाले किया और पुलिस चौकियों को क्षतिग्रस्त किया।
गृह मंत्रालय ने हिंसा और बर्बरता की निंदा की है और कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications