उत्तर प्रदेश : सम्मान की खातिर हुई दलित युवक की हत्या
बिजनौर। उत्तर प्रदेश इन दिनों जुर्म की आग में थू-थू करके जल रहा है, जहां मासूम कन्याओं पर हो रहे अत्याचार से पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है वहीं एक ही हफ्ते में हुई दो ऑनर किलिंग की घटनाओं ने साबित कर दिया है लोगों के अंदर कानून नाम को कोई खौफ नहीं है। ताजा खबर आ रही है यूपी के बिजनौर जिले से जहां एक दलित युवक इसीलिए मौत की भेंट चढ़ा क्योंकि वो एक अपने से ऊंची जाति की लड़की से प्रेम करता था।
घटना जिले के रेहर थाना क्षेत्र के दहलावाला गांव की है, जहां मदन कुमार पर अपने दो बेटों और भाई के साथ मिलकर अपनी पुत्री के प्रेमी अतुल कुमार (21) की हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। रेहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दृष्टया यह सम्मान के नाम पर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
प्रारम्भिक जांच में संकेत मिले हैं कि दलित समुदाय के अतुल के प्रेम सम्बंध सवर्ण जाति के मदन की पुत्री से थे। प्रेम सम्बंधों से नाराज होकर मदन ने परिजनों के साथ मिलकर अतुल की हत्या कर दी। उसका शव गुरुवार शाम को गांव के समीप से बरामद किया गया था। कुमार ने कहा युवक के परिजनों की शिकायत पर देर रात मदन कुमार सहित उसके चार परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications