दिल्ली में ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, लोगों का हंगामा
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने वाहन पर पत्थराव कर उसे आग के हवाले कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें सुबह करीब 8.20 बजे सूचना मिली की रोहिणी के सेक्टर 20 इलाके में एक ट्रक ने दो बच्चों को कुचल दिया है।"
अधिकारी ने बताया कि एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया। लोगों ने वाहन पर जमकर पत्थराव किया और उसमें आग लगा दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है और वे आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications