ये गठबंधन नहीं भ्रष्ट्रबंधन है : भाजपा
मनमोहन वार्ता के तुरंत बाद भाजपा ने प्रेस कांफ्रेस की, जहां भाजपा अध्यक्ष नीतीन गडकरी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने जता दिया है कि वो पूरी तरह से लाचार और बेकार है। वो अपने गठबंधन का रोना रहे है जबकि हमारी सरकार ने भी देश में गठबंधन में ही काम किया था। उसे भी उतनी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा था जिससे आज यूपीए जूझ रही है।
लेकिन ना तो हमने कोई राजा स्कैम दिया है और ना ही कोई कलमाड़ी या आदर्श। ये सरकार का गठबंधन नहीं है बल्कि भ्रष्ट्रबंधन है। जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मौजूदा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार गठबंधन धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार धर्म को निभा रही है। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाबों से यह स्पष्ट हुआ है कि भ्रष्टाचार को रोकने में वह असफल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गठबंधन धर्म को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन यह गठबंधन धर्म नहीं बल्कि भ्रष्टाचार धर्म है।













Click it and Unblock the Notifications