हां ..मुझसे गलती हुई पर मैं गुनाहगार नहीं : मनमोहन सिंह
गौरतलब है कि जबसे यूपीए सत्ता में आयी है तब से देश में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला रहा है, आदर्श घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और 2 जी घोटाला आप सबी के सामने हैं, बढ़ती महंगाई ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसके चलते यूपीए विरोधियों के निशाने पर है, इसलिए मनमोहन सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता की।
मनमोहन सिंह का कहना है कि मीडिया हर समय उन्हें एख गुनाहगार की तरह पेश करता है, जो कि गलत है, मैं सबके सामने पूरी देश की जनता से वादा करता हूं कि दोषियों को जरूर सजा मिलेगी। जिन्होंने जो गलत किया है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना ही होगा लेकिन मेरी भी कुच मजबूरियां है, हम एक गठबंधन सरकार चला रहे है इसलिए कुछ,जगह मैं शांत हूं पर मेरी शांति को मेरी लाचारी और गुनाह ना समझा जाये।
उन्होंने कहा कि सुधार और विकास कार्यक्रमों में विपक्ष और बीजेपी अड़ंगा डालता है, पिछले संसद सत्र को चलने नहीं दिया गया इसका कारण मुझे समझ में नहीं आया, लेकिन, मेरा मानना है कि संसद का अगला सत्र सही से चले यह देश की जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications