उत्तर प्रदेश: इज्जत के चलते दादा ने पोती को कु्ल्हाड़ी से काटा
कानपुर। इन दिनों उत्तर प्रदेश में जुर्म की आंधी चल रही है। आये दिन हो रहे अपराध ने लोगों का जीना हराम कर दिया वहीं इज्जत के नाम पर हो रही हत्याओं ने साबित कर दिया है कि लोगों के अंदर कानून के नाम पर कोई डर नहीं हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का है जहां एक दादा ने अपनी झूठी इज्जत के नाम पर अपनी पोती की निर्मम हत्या कर दी।
खबर आ रही है कि कानपुर की 19 साल की मालती अपने पड़ोसी से प्रेम करती थी जो कि एक अलग जाति का था, घरवालों को एतराज था इसलिए घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन मालती का उसके प्रेमी से मिलना-जुलना जारी रहा है, जिससे क्षुब्द होकर मालती के दादा ने अपनी पोती को कुल्हाड़ी से काट डाला।
इसके बाद दादा खुद पुलिस स्टेशन पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। दादा को पोती का मारने का जरा भी अफसोस नहीं है बल्कि उसका कहना है कि उसने मेरे परिवार की इज्जत को खराब कर दिया था और इसलिए मैंने उसे मार डाला।













Click it and Unblock the Notifications