2जी पर सफाई देने सीबीआई के दफ्तर पहुंचे अनिल अंबानी

अंबानी के सीबीआई दफ्तर पहुंचते ही सभी न्यूज चैनलों पर खबरें चलने लगीं कि सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। कई चैनलों ने यहां तक चला दिया कि सीबीआई द्वारा सम्मन जारी किए जाने पर अंबानी यहां पहुंचे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।
रिलायंस के प्रवक्ता के मुताबिक अनिल अंबानी दिल्ली अपनी साप्ताहिक यात्रा पर गए थे, तभी वो सीबीआई के अधिकारियों से मिले। 2जी घोटाले के उजागर होने के बाद कई टेलीकॉम कंपनियां अपने से जुड़े मुद्दों पर सफाई देने पहुंच रही हैं। उसकी क्रम में अनिल अंबानी भी पहुंचे थे।
अंबानी के सीबीआई दफ्तर पहुंचने के तुरंत बाद स्वान टेलीकॉम के साथ उसका नाम जोड़कर घोटाले की खबरें आयीं। इस पर रिलायंस प्रवक्ता का कहना है कि 2008 में 2जी लाइसेंस दिए जाने के समय और ना ही उसके बाद स्वान टेलीकॉम लिमिटेड में ना तो रिलायंस टेलीकॉम का और ना ही आरकॉम का या फिर रिलायंस एडीए ग्रुप के किसी व्यक्ति के शेयर हैं।












Click it and Unblock the Notifications