संयुक्त राष्ट्र पेंशन निधि का भारत में निवेश की संभावना

संयुक्त राष्ट्र संयुक्त कर्मचारी पेंशन कोष (यूएनजेएसपीएफ) की निवेश समिति के सदस्य पिछले सप्ताह भारत के दौरे पर आए थे। उन्होंने यहां की संपत्ति प्रबंधन कम्पनियों के साथ कई बैठकें कीं। यूएनजेएसपीएफ की इस समिति में शामिल विशेषज्ञ पेंशन कोष का कहां निवेश करना चाहिए इस पर सलाह देते हैं।

यूएनजेएसपीएफ संपत्ति के निवेश के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रतिनिधित्वकर्ता वारेन सैच ने कहा, "हम अपने निवेश में रणनीतिक रूप से विविधता चाहते हैं। खासकर उभरते बाजारों और ऐसे अवसरों पर हमारा ध्यान ज्यादा है जहां निवेश से फायदा हो सकता है।"

उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में जनसांख्यिकी और कामकाजी आबादी के लिहाज से सतत विकास की उज्जवल सम्भावनाएं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+