सीट साझेदारी पर एआईएडीएमके व 2 छोटी पार्टियों में सहमति
चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) महासचिव जे. जयललिता ने कहा कि तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी का सीट साझेदारी के मुद्दे पर दो छोटी पार्टियों के साथ समझौता हुआ है।
उन्होंने कहा किएआईएडीएमके का जिन दो छोटी पार्टियों के साथ समझौता हुआ है, वे हैं- पुढिया तमिझागम और इंधिया कुडीयारासु काची।
पुढिया तमिझागम के संस्थापक के. कृष्णास्वामी के साथ हुए समझौते के अनुसार एआईएडीएमके ने उसे दो सीटें दी हैं।
इंधिया कुडीयारासु काची को एक सीट दी गई है। इस पार्टी के अध्यक्ष एस.के. तमिझारासन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications