वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत
देहरादून, 16 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में हरिद्वार जनपद के तहत हरिद्वार-नजीवाबाद रोड पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो गई।
हरिद्वार के प्रभागीय वन अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि आज हरिद्वार नजीवाबाद रोड पर एक तेंदुआ सड़क पर आ गया और वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ नर था और उसकी उम्र 4 वर्ष के आस-पास होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications