कांग्रेस की सभा में अश्लील नृत्य
सहारनपुर के भनेणा कस्बे में कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य चौधरी गजय सिंह द्वारा आयोजित जनसभा में मंच पर बार बालाओं का अश्लील नृत्य हुआ।
कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और लोगों को रीता बहुगुणा जोशी के आने तक रोके रखने के लिए नृत्य कराया गया।
कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक सिंह ने जोशी के स्वागत में यह जनसभा आयोजित की थी। उन्होंने हालांकि कहा कि बार बालाओं के नृत्य के दौरान जोशी जनसभा में मौजूद नहीं थीं।
सहारनपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशि वालिया ने संवाददाताओं को बताया कि कि उन्हें भी मंच पर बार बालाओं के नृत्य की जानकारी मिली है, लेकिन रीता बहुगुणा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कोई अश्लील नृत्य नहीं हुआ।
वालिया ने कहा कि जोशी के जनसभा में आने के पहले अथवा उनके जाने के बाद वहां पर कुछ ऐसा हुआ हो तो वह कुछ नहीं कह सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications