पिरान उर्स समारोह में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु

दरगाह में बुधवार को उर्स का मुख्य समारोह 'बड़ी रोशनी' का आयोजन किया गया।

पिरान कलियर की प्रसिद्घ दरगाह में हर वर्ष उर्स समारोह मनाया जाता है। आज बड़ी रोशनी का आयोजन किया गया जो उर्स का मुख्य आयोजन माना जाता है। यह समारोह 20 फ रवरी तक मनाया जाएगा। पिरान उर्स समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी जायरीनों का 187 व्यक्तियों का जत्था कल यहां भारी सुरक्षा के बीच रूडकी स्टेशन से सीधे पिरान कलियर पहुंचा था, इसमें दूतावास के दो अधिकारी भी शामिल हैं।

क्षेत्रीय अधीक्षक 'सीओ' रूडकी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि दरगाह में आज लगभग दो लाख के आस-पास जायरीन पहुंचे होंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें अधिकांष उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों के थे। उन्होंने बताया कि आज दक्षिण अफ्रीका से भी कुछ जायरीन यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उर्स समारोह में पाकिस्तान से आए जायरीनों ने दरगाह में पहुंचकर बड़ी रोशनी कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होंने बताया कि यह दल 20 फ रवरी को वापस पाकिस्तान जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। पुलिस के साथ ही खुफि या एजेंसी को भी सतर्क किया गया है और हर आने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+