वरुण ने अपनी शादी के लिए सोनिया को दिया निमंत्रण
सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद मेनका गांधी के पुत्र वरुण (30) अपनी चाची सोनिया गांधी को शादी का निमंत्रण देने के लिए उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर गए और व्यक्तिगत रूप से उन्हें निमंत्रित किया।
ज्ञात हो कि वरुण छह मार्च को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ग्राफिक डिजायनर यामिनी रॉय से विवाह करेंगे। जबकि विवाह भोज का आयोजन दिल्ली और उनके संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में किया गया है।
वरुण के पिता संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छोटे भाई थे। सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं जबकि वरुण और उनकी माता मेनका विपक्षी पार्टी भाजपा के सांसद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications