भारत अल्प विकसित देशों को देगा मदद
भारत इस तरह के मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी पहली बार कर रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा करेंगे। सम्मेलन में मंत्रियों सहित करीब 35 विदेश मंत्री और एलडीसी के संयुक्त राष्ट्र में 40 स्थायी प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मंत्रियों की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मिलने की योजना है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने सम्मेलन की घोषणा करते हुए कहा कि इससे भारत की तीसरी दुनिया के देशों और दक्षिण सहयोग के साथ एकजुटता प्रदर्शित होगी।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन से दुनिया के गरीब देशों में से सबसे गरीब के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का संदेश जाएगा।
पुरी ने कहा कि सम्मेलन का समापन शनिवार को होगा। इस दिन एलडीसी देशों के लिए दिल्ली घोषणापत्र जारी किया जाएगा।
पुरी ने कहा कि भारत सम्मेलन में एलडीसी देशों के लिए अतिरिक्त सहायता की घोषणा करेगा लेकिन उन्होंने दी जाने वाली रियायत के बारे में विस्तार से बताने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications