उत्तराखण्ड में लगातार चौथे दिन बर्फबारी
राज्य के विभिन्न जनपदों में ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को भी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ही जमकर ओला वृष्टि हुई। इसके चलते निचले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप और अधिक बढ गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, पिथौरागढ, मुक्तेश्वर के उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण आज भी गंगोत्री, यमुनोत्री के आस-पास के संपर्क मार्ग बंद रहे।
राज्य मौसम केन्द्र के निदेशक एके शर्मा ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में उंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और छिटपुट बर्फबारी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उंचाई वाले अधिकांश इलाकों में आज भी तापमान शून्य से नीचे रहा। उन्होंने बताया कि देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 9.2, टिहरी 3.8, मुक्तेश्वर में -1.1 और पंतनगर में 10.5 तापमान दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications