'सैन्य मदद के गलत इस्तेमाल पर अमेरिका को अहसास'
भारत ने उम्मीद जाहिर की है कि अमेरिकी प्रशासन पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद पर एक निगरानी प्रणाली गठित करने के भारत के सुझाव पर 'कोई कदम' उठाएगा।
रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने पत्रकारों को बताया, "मेरा मानना है कि कि जो हम कह रहे हैं उस सच्चाई को अमेरिका भी धीरे-धीरे महसूस कर रहा है।"
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि भारत के विरोध के बावजूद कि पाकिस्तान सैन्य मदद का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करता है। ओबामा प्रशासन ने हाल ही में अपने वर्ष 2012 के बजट में पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर की सैन्य मदद देने की व्यवस्था की है।
इस पर रक्षा मंत्री ने कहा, "हम अमेरिका से लगातार यह कह रहे हैं कि आतंकवाद से लड़ने के लिए पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "हम अमेरिका को इस बात का भरोसा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे निगरानी रखने के लिए एक तंत्र बनाएं जो सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान सैन्य मदद का इस्तेमाल कहीं भारत के खिलाफ तो नहीं कर रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications