रिलायंस म्यूचुअल लाएगी सिल्वर और प्लेटिनम योजना
स्वर्ण बचत निधि की शुरुआत करते हुए रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का ने कहा, "मौजूदा समय में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) इस तरह की निवेश योजनाओं की अनुमति नहीं देता है। अवसर मिलने पर हम निश्चित रूप से इसमें सम्भावनाएं तलाशेंगे।"
स्वर्ण बचत निधि के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना में निवेशक प्रति महीने सौ रुपये का निवेश कर सकते हैं और इसके लिए डीमैट खाते की जरूरत नहीं है।
सिक्का के मुताबिक स्वर्ण बचत निधि योजना के लिए 28 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के पहले साल से ही निवेशकर्ता लंबे समय तक कर लाभ पा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications