भारत-जापान के बीच 25 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्य (लीड-1)

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और जापानी विदेश मंत्री सीजी मेहारा ने टोक्यो में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बयान में कहा गया, "यह भारत द्वारा किया गया सबसे महात्वाकांक्षी समझौता है। इस समझौते के तहत वस्तुओं, सेवाओं और निवेश का कारोबार शामिल है।

इस समझौते के तहत भारत को होने वाले 90 प्रतिशत जापानी निर्यात पर से, जैसे कि ऑटो पार्ट्स एवं बिजली के उपकरण, और भारत से होने वाले 97 प्रतिशत आयात पर से 2021 तक टैरिफ समाप्त हो जाएगा। भारत से आयात होने वाले सामानों में कृषि एवं मत्स्य उत्पाद शामिल होंगे।

बैठक में समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों नेताओं ने वर्ष 2014 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। वर्ष 2009-10 में भारत का जापान के साथ द्विपक्षीय व्यापार 10.36 अरब डॉलर था।

भारत जापान से 6.73 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं का आयात करता है जबकि उसे 3.63 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं का निर्यात करता है।

दोनों देश व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर वर्ष 2007 से वार्ता कर रहे हैं।

समझौते का स्वागत करते हुए भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (एफआईईओ) ने कहा कि यह करार जपान को होने वाले भारतीय निर्यात को बढ़ाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+