6 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
घटना जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव की है, जहां अफाक (बदला नाम) को अपने पड़ोस की एक बच्ची से दुराचार के आरोप में बुधवार को पकड़ा गया।
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अफाक ने मंगलवार देर शाम को गांव के बाहर खेत से लौट रही उनकी बच्ची के साथ बलात्कार किया।
सिरसागंज थाना प्रभारी हरिशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications