'झंडू बाम' की 'मुन्नी' से ज्यादा 'बदनाम' हुए मुंडे : राज
राज ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी अन्य दल के साथ गठबंधन करने की इच्छुक नहीं है। मुंडे द्वारा महाराष्ट्र में मनसे के साथ गठबंधन करने के सुझाव को शिव सेना पहले ही खारिज कर चुका है।
राज ने कहा कि दो वर्ष पहले अपने अस्तित्व में आने के बाद से मनसे एक स्वाधीन पार्टी रही है और यह अकेले सभी चुनावों में लड़ रही है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा, "भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लिए हमने कभी भी प्रस्ताव नहीं किया। यह उनका आंतरिक मामला है। एक गठबंधन के पक्ष में है तो दूसरा इससे इंकार करता है।"
लोकसभा में भाजपा के उपनेता गोपीनाथ मुंडे पर निशाना साधते हुए राज ने कहा कि मुंडे प्रस्ताव के बारे में बात कर 'झंडू बाम' की 'मुन्नी' से ज्यादा 'बदनाम' हो रहे हैं।
मनसे अध्यक्ष का यह बयान बुधवार को शिव सेना के मुखपत्र सामना के सम्पादकीय की प्रतिक्रिया माना जा रहा है।
सम्पादकीय में पार्टी के अध्यक्ष बाल ठाकरे ने कहा कि पिछले 22 वर्षो से जारी भाजपा शिव सेना गठबंधन राज्य में 'राम बाम' का काम कर रहा है। ऐसे में गठबंधन में किसी तीसरे 'झंडू बाम' की जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications