पुतिन ने भ्रष्टाचार के पैसों से बनाया अलीशान महल!
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव को भेजा गया आरोप भरा एक पत्र सोमवार को समाचार पत्र 'नोवाया गजट' के हाथ लग गया है। कहा जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति के संपत्ति प्रबंधक व्लादिमीर कोजहीन द्वारा वर्ष 2005 में हस्ताक्षर किया गया यह असली सहमति पत्र की एक प्रति है।
पुतिन फिलहाल रूस के प्रधानमंत्री हैं लेकिन उस दौरान राष्ट्रपति थे।
ब्लैक सी समुद्रीय तट पर स्थित यह महल 74 एकड़ में बना है। बताया जा रहा है कि परिसर में हेलीपैड भी बना हुआ है।
व्यापारी सेरगी कोलेस्नीक ने दावा किया है कि पुतिन का महल सेंट पीर्ट्सबर्ग के बाहरी हिस्से में बना हुआ है।
कोलेस्नीक ने लिखे पत्र में कहा है, "रूसी प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए ब्लैक सी समुद्र तट पर महल बना हुआ है।"
व्यापारी ने कहा, "इमारत के निर्माण की लागत करीब एक अरब डॉलर है। इसमें अधिक धन रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और चोरी के जरिए जुटाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications