बर्लुस्कोनी के खिलाफ सुनवाई करेंगी 3 महिला न्यायाधीश
न्यायाधीश क्रिसटिना डी सेंसो ने मंगलवार को बर्लुस्कोनी के खिलाफ एक नाबालिग वेश्या के साथ सेक्स संबंध स्थापित करने और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में मुकदमा चलाने का आदेश दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, छह अप्रैल को तीनों महिला न्यायाधीश ग्यूला तुरी, ओर्सला डी क्रिस्टोफर और कार्मेन डी एलिया मामले की सुनवाई करेंगी।
जांच में पाया गया कि बर्लुस्कोनी ने 17 वर्षीया नृत्यांगना करीमा अल माहरूह के साथ सेक्स संबंध बनाए हैं। माहरूह को रूबी नाम से भी जाना जाता है।
इसके अलावा बर्लुस्कोनी पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पिछले वर्ष मई माह में रूबी के चोरी के एक मामले में पकड़े जाने पर उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
बर्लुस्कोनी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनके खिलाफ पूरे देश में महिलओं द्वारा एक मुहिम शुरू की गई हैं। उन्हें पद से हटाने के लिए देशभर में जगह-जगह आंदोलन चलाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications