अगले प्रधानमंत्री के बारे में कयास लगाना जल्दबाजी : मनमोहन
प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्पादकों के एक समूह से कहा, "जहां तक अगले कार्यकाल का सवाल है, इस बारे में कयास लगाना जल्दबाजी होगी कि प्रधानमंत्री पद के लिए अगला उम्मीदवार कौन होगा।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि निश्चितरूप से वह चाहेंगे कि सत्ताधारी पार्टी सरकार का समर्थन करे। उन्होंने कहा, "हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं।" सिंह ने आगे कहा कि पार्टी के अंदर तमाम चर्चाएं होती हैं, लेकिन जब एक बार निर्णय ले लिया जाता है तो पार्टी उसका समर्थन करती है।
प्रधानमंत्री ने फिर कहा कि संसद के बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications