सरकार को आतंवाद से निपटने का श्रेय लेने का हक : प्रधानमंत्री

यहां इलेक्टॉनिक मीडिया के सम्पादकों को सम्बोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "यद्यपि आंतरिक सुरक्षा को लेकर कुछ चिंताएं हैं, लेकिन हम आतंकी हमलों को रोकने और उससे निपटने के लिए बेहतर रूप से तैयार हैं। सरकार इसके लिए कुछ श्रेय लेने की हकदार है।"

मनमोहन सिंह ने कहा कि युनाइटेड लिबरेशन फ्रंड ऑफ असम (उल्फा) के साथ बातचीत के दूरगामी परिणाम होंगे।

सिंह ने कहा कि संकट के एक दौर के बाद जम्मू एवं कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है। कई सारी समितियां राज्य की समस्याओं से निपटने के लिए काम कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर में बेरोजगारी की समस्या से निपटने के तरीके सुझाने के लिए गठित की गई रंगराजन समिति की रिपोर्ट से उम्मीद है कि यह राज्य के युवकों की समस्याएं सुलझाने में मददगार होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+