भारत से अचंभित हुई है दुनिया : प्रधानमंत्री
टेलीविजन समाचार चैनलों के सम्पादकों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां तक बाह्य स्थिति का सवाल है, तो पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों सदस्य देशों के प्रमुख नेताओं ने भारत का दौरा किया है।
उन्होंने कहा, "ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।"
उन्होंने कहा कि दुनिया ने यह स्वीकार किया है कि भारत कानून से संचालित लोकतांत्रिक देश है।
उन्होंने कहा, "लोग इस बात से आश्चर्यचकित होते हैं कि कोई देश भारत की तरह सभी की आजादी सुनिश्चित करते हुए 8-9 प्रतिशत की दर से विकास कर सकता है।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत से दुनिया के लोग आश्चर्यचकित हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि यदि हमारी कुछ आंतरिक कमजोरियां हैं तो हमें ऐसा माहौल तैयार नहीं करना चाहिए जिससे देश के आत्मविश्वास को चोट पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications