हम तेलंगाना पर सहमति बना रहे हैं : प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह इलेक्टॉनिक मीडिया के सम्पादकों के साथ यहां सात रेस कोर्स स्थित अपने सरकारी आवास पर बातचीत कर रहे थे। जब उनसे आंध्र प्रदेश में एक पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह एक जटिल मुद्दा है और हम इस पर कोई सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ एक बैठक की है। एक रिपोर्ट तैयार की गई है, उसका अध्ययन किया जा चुका है और इसके बाद राय मशविरे का चरण आएगा।"
सिंह ने कहा, "यह प्रक्रिया निश्चितरूप से अपने तर्कसंगत निष्कर्ष तक पहुंचेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications