देश का आत्मविश्वास कमजोर न करें: प्रधानमंत्री
टेलीविजन समाचार चैनलों के सम्पादकों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मीडिया ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल, आदर्श सोसायटी और अंतरिक्ष एजेंसी के मामलों में जनता का ध्यान आकर्षित किया।"
उन्होंने कहा, "इन घटनाओं को पेश करने के तरीके से यह संदेश गया है कि हमारा एक ऐसा देश है जहां घोटाले ही घोटाले हैं और देश में कुछ भी ठीक काम नहीं हो रहा है। इससे हम देश के आत्मविश्वास को कमजोर कर रहे हैं। यह देश के हित में नहीं है।"
उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार अपना काम पूरी गम्भीरता से कर रही है। "हम यहां शासन करने और गंभीरता से शासन करने के लिए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications