सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के प्रति अति गम्भीर है : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने टेलीविजन समाचार चैनलों के सम्पादकों से कहा कि मीडिया ने उन मुद्दों की ओर ध्यान खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनमें सुधारात्मक कार्रवाई की जरूरत है।
मनमोहन सिंह ने कहा, "मीडिया ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, राष्ट्रमंडल खेलों और हाल ही में अंतरिक्ष एजेंसी एवं आदर्श सोसायटी के मामलों में बरती गई कुछ अनियमितताओं की ओर देश का ध्यान खींचा है।"
प्रधानमंत्री ने अपने संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत यह कहते हुए की कि यह संवाददाता सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, "जब हम सभी हजरत मोहम्मद साहेब की जयंती का समारोह मना रहे हैं।"
प्रधानमंत्री ने ईद के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications