भ्रष्टाचार चिंता का विषय, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी : प्रधानमंत्री
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, "यदि न्यायपालिका या विधायिका या फिर जीवन के किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार है तो उसे निश्चित तौर पर खत्म करना होगा।"
उन्होंने वादा किया कि भ्रष्टाचार के दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी।
उन्होंने कहा, "मैं आपके माध्यम से देश की जनता से वादा करता हूं कि भ्रष्टाचार के मामलों में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी सजा दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications