भारत, जापान ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जापानी विदेश मंत्री, सीजी मेहारा और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने टोक्यो में विदेश मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में समझौते को अंतिम रूप दिया।
मेहारा ने कहा, "यह समझौता दोनों देशों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगा, ताकि इससे लाभकारी सम्बंध विकसित हों और वृद्धि हासिल की जा सके।"
शर्मा ने कहा कि यह समझौता हमारे आर्थिक सहयोग - व्यापार एवं निवेश- दोनों को बढ़ावा देने के लिए एक समग्र ढाचा मुहैया कराएगा, जो भारत एवं जापान दोनों के लिए लाभकारी होगा।
शर्मा ने कहा, "हमने यह समझा है कि यह समझौता आर्थिक आदान-प्रदान के एक नए युग का सूत्रपात करेगा, जिससे हमारे दोनों देशों में विकास, नवाचार और समृद्धि होगी।"
जापानी सरकार ने कहा है कि इस समझौते के तहत भारत को होने वाले 90 प्रतिशत जापानी निर्यात पर से, जैसे कि ऑटो पार्ट्स एवं बिजली के उपकरण, और भारत से होने वाले 97 प्रतिशत आयात पर से 2021 तक टैरिफ समाप्त हो जाएगा। भारत से आयात होने वाले सामानों में कृषि एवं मत्स्य उत्पाद शामिल होंगे।
दोनों देश जनवरी 2007 से ही बातचीत कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications