ग्वाटेमाला में न्यायाधीश को गोली मारी
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि न्यायाधीश एडी कैसेरेस रॉड्रिग्ज को मंगलवार को चार गोलियां मारी गईं इनमें से दो गोलियां उनके सिर में लगीं। पेटन प्रांत के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि 48 वर्षीय न्यायाधीश पर यह हमला सान बेनिटो शहर के अल पोर्वेनियर इलाके में उनके आवास के करीब हुआ। एक वाहन में सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications