द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम निष्क्रिय किया गया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 250 किलोग्राम का यह बम शहर के रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान बरामद किया गया।
आंतरिक मंत्रालय ने बम की जांच करने और इलाके को खतरे से मुक्त कराने के लिए विशेषज्ञों का दल भेजा था। बम निष्क्रिय करने के इस अभियान के दौरान इलाके की प्रमुख व्यस्त सड़कों पर यातायात बाधित रहा।
वर्ष 1939 से 1945 के बीच हुए द्वितीय विश्व युद्ध में दुनिया के अधिकांश ताकतवर देश दो खेमों धुरी राष्ट्र और मित्र देश में विभाजित होकर युद्ध में शामिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications