ट्यूनीशिया में रात का कर्फ्यू हटा
सरकारी समाचार एजेंसी टीएपी के मुताबिक भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के चलते राष्ट्रपति जिन अल अबेदीन बेन अली के देश छोड़ने के एक दिन पहले 13 जनवरी को कर्फ्यू लगाया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ट्यूनीशिया में स्थितियां तेजी से सामान्य हो रही हैं और कार्यवाहक सरकार चुनाव से पहले स्थिरता लाने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications