मिस्र में गोनिम के योगदान को गूगल प्रमुख ने सराहा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ट्रेड एक्स्पो कार्यक्रम के दौरान श्मिट ने दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा, "मिस्र में गोनिम और उनके समूह के लोगों द्वारा किए गए कार्यो से हम बेहद गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से आम लोगों की आवाज को सभी के सामने लाने का बेहतरीन कार्य किया है।"
उम्र के 30वें वर्ष में चल रहे वाएल गोनिम मध्य पूर्व में गूगल के शीर्ष कार्यकारी के साथ-साथ एक राजनीतिक कार्यकर्ता भी हैं। विरोध प्रदर्शनों में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया।
दरअसल, गोनिम ने मुबारक के खिलाफ जन आंदोलन चलाने के लिए फेसबुक के जरिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्हें 12 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications