न्यूयार्क में जहाज पर मनाया जाएगा होली का उत्सव
'रंग बरसे' नाम से यह कार्यक्रम न्यूयार्क की एक ईवेंट मैनेजमेंट कम्पनी आईएन ग्रुप 19 मार्च को आयोजित कर रही है। वसंत ऋतु के आगमन के साथ गुलाल और विविध रंगों के इस्तेमाल के साथ यहां इस त्योहार का पूरा आनंद लिया जाएगा। आईएन ग्रुप ने न्यूयार्क के 'सीपोर्ट म्यूजियम' के साथ मिलकर यह आयोजन किया है।
होली के इस उत्सव में शामिल होने वालों के लिए खान-पान की पूरी व्यवस्था के साथ रंगों का भी इंतजाम किया गया है। इस अवसर पर डीजे जय डाभी अपनी प्रस्तुति देंगे तो पारंपरिक ढोल वादक भी अपने ढोल की थापों से लोगों में रंगों के इस पर्व के उत्साह और उमंग को जगाएंगे। डून्या डांस ग्रुप भी अपनी बॉलीवुड शैली की प्रस्तुति देगा।
आईएन ग्रुप की रोहिका हारडास कहती हैं, "होली वसंत के स्वागत के साथ नई शुरुआतों का त्योहार है।"
उन्होंने कहा, "लोग यहां अजनबियों की तरह आते हैं लेकिन दोस्त बनकर लौटते हैं। हम अपनी जिंदगी में थोड़े से रंग के साथ नए मौसम की शुरुआत चाहने वाले अपने मेहमानों को सुरक्षित और मजेदार माहौल उपलब्ध कराते हैं।" आईएन ग्रुप साल 2007 से यह आयोजन कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications