भारतीय छात्रों में विश्वास बहाली के लिए प्रयास : वर्गीज
वर्गीज ने आईएएनएस को बताया, "हमें यह पता है कि इन हमलों की वजह से छात्रों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है लेकिन हम फिर से विश्वास बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमने आस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को बेहतर वातावरण मुहैया कराने के मकसद से अंतर-सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ किया है।"
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया में वर्ष 2009 के दौरान भारतीय छात्रों पर हुए नस्ली हमलों की दुनियाभर में भारी आलोचना हुई थी।
वर्गीज ने कहा, "हम सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया, "अभिभावकों को अब पढ़ने के लिए अपने बच्चों को आस्ट्रेलिया भेजने में भयभीत नहीं होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications