न्यायपालिका में भ्रष्टाचार चिंता का विषय : प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भ्रष्टाचार चाहे न्यायपालिका में हो, कार्यपालिका में हो या संसद में, वह हमारे देश के सभी समझदार लोगों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "इसलिए मैं यह कह कर किसी भी व्यक्ति का पीछा नहीं कर रहा हूं कि वहां भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार चाहे न्यायपालिका में हो, कार्यपालिका में हो या जीवन के अन्य किसी भी क्षेत्र में, उसका हर हाल में खुलासा किया जाना चाहिए।"
प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उच्च न्यायालयों के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इसमें देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने वादा किया कि भ्रष्टाचार के दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी।
उन्होंने कहा, "मैं आपके माध्यम से देश की जनता से वादा करता हूं कि भ्रष्टाचार के मामलों में जो कोई भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी सजा दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications