बोगस विश्वविद्यालय मामले में निष्पक्ष समाधान का आश्वासन (लीड-1)

भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने यहां कहा, "हम ट्राई-वैली विश्वविद्यालय के मुद्दे पर भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भारतीय छात्रों के साथ निष्पक्ष व उचित व्यवहार हो।"

रोमर ने भावी छात्रों को वीजा धोखाधड़ी के खतरों के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी है और हाल के मामले में उन्हें वीजा धोखाधड़ी से बचाने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

उन्होंने कहा, "वीजा धोखाधड़ी अमेरिकी करें या भारतीय, इसका सार्वभौमिक हानिकारक असर होता है और इससे अन्य इच्छुक छात्रों के लिए अवसर कम हो सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "वित्तीय लाभ के लिए युवा छात्रों की उम्मीदों और सपनों का धोखे से दोहन करना गलत है और यह महत्वपूर्ण है कि सभी भावी छात्र दूतावास द्वारा उन्हें उपलब्ध कराए जाने वाले मुफ्त संसाधनों का इस्तेमाल कर सकें और उनके लिए उपलब्ध शैक्षिक विकल्पों का पूरा शोध कर सकें।"

कैलीफोर्निया के ट्राई-वैली बोगस विश्वविद्यालय में करीब 1,555 छात्र थे। इनमें से 90 प्रतिशत छात्र भारतीय हैं और उनमें ज्यादातर आंध्र प्रदेश से हैं। उनके छात्र वीजा को मान्य बनाए रखने के लिए जब तक उन्हें अन्य संस्थानों में प्रवेश नहीं मिलता है तब तक उनके निर्वासन का खतरा है।

इस बीच वाशिंगटन में अमेरिकी उप विदेश मंत्री बिल बर्न्‍स ने वहां की यात्रा पर पहुंची भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव को मंगलवार को इस मुद्दे पर निष्पक्ष समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

बर्न्‍स के सामने यह अहम मुद्दा उठाते हुए राव ने उन्हें छात्रों के कल्याण को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। राव ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में योग्य छात्रों का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

राव ने कहा कि उन्होंने बर्न्‍स से कहा है कि ज्यादातर भारतीय छात्र किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त नहीं रहे हैं इसलिए उन्हें वैकल्पिक संस्थानों में प्रवेश दिया जाना चाहिए। बर्न्‍स ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अमेरिका इस मुद्दे पर निष्पक्ष समाधान निकालने की दिशा में काम कर रहा है।

भारतीय विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा द्वारा अपनी अमेरिकी समकक्ष हिलेरी क्लिंटन के समक्ष ट्राई-वैली विश्वविद्यालय के बंद होने से छात्रों के लिए उत्पन्न संकट को उठाए जाने के कुछ दिन बाद अमेरिका की ओर से यह आश्वासन दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+