शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 27 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 27.10 अंक बढ़कर 18,300.90 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,358.84 अंक के उच्च और 18,216.12 अंक के निम्न स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल जयप्रकाश एसोसिएट्स (6.37 फीसदी), टाटा स्टील (3.97 फीसदी), जिंदल स्टील (3.27 फीसदी), विप्रो (3.03 फीसदी), टाटा पावर (1.74 फीसदी) और एल एंड टी (1.51 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
इसी तरह एचडीएफसी (2.53 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.72 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.55 फीसदी), हीरो होंडा ( 1.41 फीसदी), ओएनजीसी (1.18 फीसदी) और सिप्ला (1.05 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 35.63 अंक बढ़कर 6734.98 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 82.56 अंक बढ़कर 8247.42 पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक 0.70 अंक बढ़कर 5,481.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई के रिएल्टी (2.12 फीसदी), मेटल (1.49 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.02 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.56 फीसदी) सेक्टर में ठीकठाक तेजी देखी गई। स्वास्थ्य (0.58 फीसदी), ऑटो (0.37 फीसदी), सार्वजनिक उपक्रम (0.20 फीसदी) और तेल एंव गैस (0.11 फीसदी) सेक्टर में गिरावट का रुख देखा गया।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1688 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1104 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications