प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, महंगाई पर हाथ खड़े किए : माकपा
टेलीविजन समाचार चैनलों के सम्पादकों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने इसकी (2जी स्पेक्ट्रम आवंटन) तुलना खाद्य और उर्वरक सब्सिडी से करके इसे सही ठहराने का प्रयास किया है।"
उन्होंने कहा, "यह इस बात की स्वीकारोक्ति है कि सरकार उद्योग जगत को राष्ट्रीय सम्पत्तियां कम कीमतों पर उपलब्ध करवाकर सब्सिडी दे रही थी। अमीरों को सब्सिडी देना देश की सम्पत्ति की खुली लूट है।"
येचुरी ने कहा कि अमीरों को सब्सिडी देना उनकी पार्टी को मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों पर हाथ खड़े कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications