मिस्र में मुबारक के करीबी 2 शीर्ष सुरक्षा अधिकारी बर्खास्त
समाचार चैनल 'अल जजीरा' के अनुसार सैन्य परिषद पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के वफादार अधिकारियों को हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उसने आंतरिक मंत्रालय में लोक सुरक्षा निदेशक अदली फयेद और काहिरा के सुरक्षा प्रमुख इस्माइल अल शायर को बर्खास्त कर दिया है।
कहा जा रहा है कि मुबारक सरकार के दौरान सुरक्षा बलों के खिलाफ उभरे जनाक्रोश को शांत करने के मकसद से दोनों अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है।
सशस्त्र सेना की इस सर्वोच्च परिषद ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व प्रमुख तारिक अल-बिशरी को संविधान में परिवर्तन को लेकर सुझाव देने के लिए गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
समिति में संवैधानिक मामलों के तीन विशेषज्ञों सहित तीन न्यायाधीश और प्रतिबंधित विपक्षी दल 'मुस्लिम ब्रदरहुड' के एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।
मुबारक के शासन दौरान स्वतंत्र न्यायिक प्रणाली के पैरोकार अल-बिसरी ने कहा, "सैन्य परिषद ने मुझे संविधान संशोधनों को लेकर गठित समिति का अध्यक्ष चुना है।"
सैन्य परिषद ने संविधान को पुन: तैयार कर इसपर दो माह के भीतर जनमत संग्रह कराने का संकल्प लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications