स्पेक्ट्रम आवंटन से नुकसान का आकलन गणना पद्धतियों पर निर्भर : प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि नीलामी के बिना वास्तविक कीमत का आकलन करना बेहद मुश्किल है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "सरकार की तत्कालीन नीति थी कि नीलामी नहीं होनी चाहिए और यदि नीलामी नहीं होनी चाहिए तो नुकसान की गणना किस आधार पर की जा रही है? विभिन्न अनुमान लगाए जा रहे हैं लेकिन पहले आपको अपने आप से यह पूछना चाहिए कि सही कीमत क्या थी तब वास्तविक परिमाण का आकलन करना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "सीएजी (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) ने स्वयं कहा है कि यह सम्भावित नुकसान है।"
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक ए. पी. सिंह ने मंगलवार को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) में कहा कि यह कहना गलत होगा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले से सरकार को कोई नुकसान नहीं हुआ।
सीबीआई ने यह बयान केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल की उस टिप्पणी के बाद दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से देश को 1.76 लाख करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान का सीएजी का आंकलन सरासर गलत है। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस प्रक्रिया से देश को कोई नुकसान नहीं हुआ।
सिब्बल के इस बयान पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी उनकी आलोचना की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications